Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

न्यू टाउन में किराए के मकान से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

हालांकि जांच में सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है

05 Feb 2026

न्यू टाउन में किराए के मकान से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

कोलकाता। न्यू टाउन थाना क्षेत्र के सुलंगुड़ी दक्षिणपाड़ा इलाके में गुरूवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान से 45 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रतन चौधुरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही न्यू टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस आकस्मिक घटना को लेकर काफी दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सुलंगुड़ी दक्षिणपाड़ा स्थित एक घर में रतन चौधुरी फर्श पर औंधे मुंह पड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह कमरे में भात की हांडी के पास अचेत अवस्था में गिरे थे

। पड़ोसियों ने काफी देर तक उन्हें आवाज दी, लेकिन जब शरीर में कोई हलचल नहीं हुई और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घबराकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रतन चौधुरी को अचेत अवस्था में वहां से निकाला और तत्काल विधाननगर महकुमा अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इसे बीमारी के चलते हुई मृत्यु का मामला मानकर चल रही है, हालांकि जांच में सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू टाउन में किराए के मकान से व्यक्ति का शव बरामद
हालांकि जांच में सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News